16 साल के लड़के ने व्हेल का किया एेसा हाल, मच गया बवाल !

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 03:05 PM

alaskan boy bullied on social media for whale killing

16 साल के एक लड़के द्वारा व्हेल के शिकार का मामला गर्माता जा रहा है...

लंदनः 16 साल के एक बच्चे द्वारा व्हेल के शिकार का मामला गर्माता जा रहा है। दरअसल, बीते अप्रैल महीने में अलास्का के यूपिक गांव में  क्रिस अपासिन्गॉक (16)ने तट पर आ पहुंची अपनी हापरून गन से एक व्हेल को मार दिया था। इसके बाद गांव वालों की मदद से व्हेल को तट से किनारे पर लाया गया, जिसके बाद गांव वालों ने कई दिनों तक इस व्हेल का मांस खाया। क्रिस ने न सिर्फ व्हेल का शिकार किया, बल्कि व्हेल को काटने में भी लोगों की मदद की। 
PunjabKesari
 क्रिस की मां सूसन आकापक ने व्हेल की डेड बॉडी के साथ खींची हुई फोटोज हाल ही में सोशल मीडिया में शेयर की थीं। सूसन ने बेटे की फोटोज शेयर करते हुए यह भी लिखा कि मेरे बहादुर बेटे ने पूरे गांव के खाने का इंतजाम किया। इसके बाद ये फोटोज वायरल होती चली गईं और उलटे क्रिस ही आलोचकों के निशाने पर आ गया।  इतना ही नहीं, व्हेल को मारने के चलते क्रिस को कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
PunjabKesari
क्रिस की मां के मुताबिक, धमकी के चलते क्रिस पिछले कई दिनों से स्कूल भी नहीं जा रहा है।  इस बारे में क्रिस की फैमिली का कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं हुआ।  हम लोग ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां खाने-पीने के साधन सीमित हैं। इसके चलते आमतौर पर मछली और पशुओं का शिकार किया जाता है। इसी से कई घरों का पेट भरता है।
PunjabKesari
इससे पहले भी यहां व्हेल का शिकार होता रहा है।  विवाद खड़ा होने के चलते क्रिस की मां सूसन ने फेसबुक से अपने बेटे की ये फोटोज डिलीट कर दी थीं। हालांकि, ये फोटोज काफी शेयर हुईं, इसके चलते ये मीडिया की सुर्खियों में आ गईं। क्रिस की मां ने एक पोस्ट में लिखा है कि उनका बेटा इंटेलिजेंट ही नहीं, बहादुर भी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!