दक्षिण अफ्रीका को कोविड वैक्सीन के अतिरिक्त डोज देने के लिए तैयार अमेरिका

Edited By Pardeep,Updated: 30 Nov, 2021 03:48 AM

america ready to give additional dose of covid vaccine to south africa

अमेरिका ने कहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका को कोविड-19 वैक्सीन के अतिरिक्त डोज देने के लिए तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन पॉस्की ने सोमवार को प्रेस

वाशिंगटनः अमेरिका ने कहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका को कोविड-19 वैक्सीन के अतिरिक्त डोज देने के लिए तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन पॉस्की ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा , ‘‘अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को अब तक करीब 80 लाख वैक्सीन डोज भेजा है वहीं 9.30 करोड़ डोज अफ्रीकी महाद्वीप के लिए भेजा गया है। हमने दक्षिण अफ्रीका को अतिरिक्त खुराक भेजने को तैयार हैं।'' विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले सामने आए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन की पहचान की है और इसे लेकर चिंता भी जताई है।

कई अन्य देशों में भी ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामलों की पुष्टि हुई है। दुनिया भर के कई देशों ने इसके प्रसार को रोकने के लिए दक्षिणी अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लागू किया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए नए यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा अमेरिका ने भी की है। पॉस्की ने कहा कि यह फैसला किसी देश को दंडित करने के लिए नहीं, बल्कि अमेरिकी लोगों की रक्षा के लिए किया गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!