Edited By ,Updated: 29 Sep, 2016 03:56 PM
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में अगले महीने होने वाले स्थानीय परिषदों के चुनावों में भारतीय मूल के प्रत्याशी रिकॉर्ड संख्या में ...
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में अगले महीने होने वाले स्थानीय परिषदों के चुनावों में भारतीय मूल के प्रत्याशी रिकॉर्ड संख्या में अपनी किस्मत अजमाएंगे। विक्टोरिया में सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं।
औपचारिक आंकड़ों के मुताबिक, विक्टोरियन निर्वाचन आयोग को राज्य में 78 से ज्यादा परिषदों में 637 काउंसिलर पदों के लिए 2,135 प्रत्यशियों के नामांकन मिले हैं। आगामी चुनाव में, 50 से ज्यादा भारतीय मूल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। यह पहली बार समुदाय की आेर से सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है।
राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित व्हैनडम सिटी काउंसिल में भारतीय मूल के 14 से ज्यादा उम्मीदवार हैंं। अन्य काउंसिल्स की तुलना में यह सबसे ज्यादा और रिकॉर्ड है। व्हैनडम ने 2012 में भारतीय मूल के दो कॉसिलर्स गौतम गुप्ता और इंताज खान को पहली बार चुना था। इस शहर से आयोग को भारतीय पृष्ठभूमि के उम्मीवारों सहित 95 प्रत्याशियों के नामांकन मिले हैं जो सबसे ज्यादा है।
कांउसिलर और व्हैनडम के भारतीय मूल के पहले कार्यवाहक मेयर बनने वाले गुप्ता ने जोर दिया कि ऑस्ट्रेलिया की राजनीति में प्रतिनिधित्व चाहने वाले समुदायों के लिए यह जरूरी है कि वे समुदाय में व्यापक एकता का प्रदर्शन करें।