Flydubai Attack: हमलावर सह-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर नया Shocking खुलासा, जांच एजेंसियां हैरान

Edited By Updated: 05 Oct, 2026 11:30 AM

flydubai pilot attacked alone captain

फ्लाईदुबई के विमान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले सह-पायलट ने संभवतः यह कृत्य अकेले किया। मीडिया रिपोर्टों में उसकी पहचान ओमानी नागरिक हमाम अल-हमामी के रूप में हुई है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। जांच एजेंसियों को फिलहाल किसी...

Dubai: फ्लाईदुबई विमान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर उसे कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने वाले सह-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर जांच में नया चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इजराइल जा रहे विमान को क्रैश करने की कोशिश के तहत फ्लाईदुबई के सह-पायलट ने इस कृत्य को संभवतः अकेले अंजाम दिया। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। कई मीडिया संस्थानों ने सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हमामी के रूप में की है, हालांकि, आधिकारिक तौर पर उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई है।

 

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की खबर में बताया गया है कि अल-हमामी के कट्टरपंथी विचारों की वजह से उसे ओमान में एक बार उड़ान भरने से रोक दिया गया था। अंतर्राष्ट्रीय जांच एजैंसियां  हमाम अल-हमामी को लेकर सामने आ रहे खुलासों से हैरान हैं और अभी भी हमले के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन CNN की खबर के अनुसार, एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान मिली जानकारी से पता चलता है कि संदिग्ध ने यह अकेले किया। एक अन्य इजराइली सूत्र ने कहा कि फिलहाल इजराइल को किसी संगठन या सरकार से उसके संबंध की जानकारी नहीं मिली है।

 

संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल, दोनों इस घटना की जांच कर रहे हैं। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने भी जांच शुरू की है, जहां विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की थी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 दुबई से अपनी यात्रा के दौरान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची। विमान के कैप्टन पर हमले के दौरान कुछ ही मिनट में विमान हजारों फुट नीचे आ गया। घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे और यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को खतरे का संकेत दिया। इसके बाद वह बहादुरी से कॉकपिट में पहुंचे और विमान का संचालन संभाला। विमान में 174 यात्री सवार थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!