काबुल में एयरपोर्ट के पास राकेट हमला, अशांत प्रांत में अफगान लोक गायक की हत्या

Edited By Updated: 29 Aug, 2021 06:35 PM

huge explosion heard in kabul

काबुल में एयरपोर्ट के पास राकेट हमला होने का समाचार है । टीवी सूत्रों के अनुसार हमला रिहायशी इलाके को निशाना बना कर किया गया । इसके ...

 काबुलः काबुल में एयरपोर्ट के पास  राकेट हमला होने का समाचार है । टीवी सूत्रों के अनुसार हमला रिहायशी इलाके को निशाना बना कर किया गया । हमले हुए नुकसाल की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अळावा  तालिबान के एक लड़ाके ने अशांत पर्वतीय प्रांत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अफगान लोक गायक की गोली मारकर हत्या कर दी। उनके परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी। लोक गायक फवाद अंद्राबी को शुक्रवार को अंदाराबी घाटी में गोली मारी गई। तालिबान के कब्जे के बाद से घाटी में उथल-पुथल देखी गई थी, क्षेत्र के कुछ जिले तालिबान शासन का विरोध जताने वाले मिलिशिया लड़ाकों के नियंत्रण में आ गए थे।

 

तालिबान का कहना है कि उन्होंने उन क्षेत्रों को वापस ले लिया है, हालांकि हिंदू कुश पहाड़ों में स्थित पंजशीर अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से केवल एक ऐसा प्रांत है जो उसके नियंत्रण में नहीं है। लोक गायक के बेटे जवाद अंद्राबी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि तालिबान पहले उनके घर आये और उनकी तलाशी ली। उनके बेटे ने कहा, ‘‘वह निर्दोष थे, वह एक गायक थे जो केवल लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। उन्होंने उन्हें सिर में गोली मार दी।'' उनके बेटे ने कहा कि वह न्याय चाहते हैं और एक स्थानीय तालिबान परिषद ने उनके पिता के हत्यारे को दंडित करने का वादा किया है।

 

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने ‘एपी' को बताया कि घटना की जांच की जायेगी, लेकिन हत्या के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है। इस बीच सांस्कृतिक अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत करीमा बेन्नौने ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें अंद्राबी की हत्या पर ‘‘गंभीर चिंता'' है। उन्होंने लिखा, ‘‘हम सरकारों से आह्वान करते हैं कि तालिबान कलाकारों के मानवाधिकारों का सम्मान करें।'' एमनेस्टी इंटरनेशनल की महासचिव एग्नेस कैलामार्ड ने भी इसी तरह हत्या की निंदा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘इस बात के सबूत हैं कि 2021 का तालिबान 2001 के असहिष्णु, हिंसक, दमनकारी तालिबान जैसा ही है।''

 

उन्होंने कहा, ‘‘20 साल बाद। उस मोर्चे पर कुछ भी नहीं बदला है।'' अंद्राबी की हत्या किये जाने का मामला तब सामने आया है जब लगभग दो सप्ताह पहले तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद अमेरिका काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपने सैनिकों को निकालने का अभियान चला रहा है। हाल में काबुल हवाई अड्डे पर आत्मघाती धमाकों में 180 से अधिक लोगों की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!