जापान ने उत्तर कोरिया की 300 नौकाओं को अपने समुद्री क्षेत्र से खदेड़ा

Edited By shukdev,Updated: 18 Jun, 2019 06:19 PM

japan picks up north korean 300 boats from its sea area

जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि उसकी गश्ती नौकाएं उत्तरी तट पर स्क्विड संपन्न समुद्री क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रही उत्तर कोरियाई सैकड़ों नौकाओं को खदेड़ रही है। स्क्विड एक समुद्री जीव होता है। तटरक्षक बल के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि...

तोक्यो: जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि उसकी गश्ती नौकाएं उत्तरी तट पर स्क्विड संपन्न समुद्री क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रही उत्तर कोरियाई सैकड़ों नौकाओं को खदेड़ रही है। स्क्विड एक समुद्री जीव होता है। तटरक्षक बल के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने मई से यामातोतई के समीप जापान के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र से 300 से अधिक उत्तर कोरियाई नौकाओं को बाहर जाने के लिए विवश कर दिया।

गश्ती नौकाओं ने चेतावनियों को नजरअंदाज करने वाली 50 उत्तर कोरियाई नौकाओं पर पानी की बौछारें की। हाल के वर्षों में उत्तर कोरियाई नौकाओं के जापान के समुद्री क्षेत्र में घुसने की घटनाएं बढ़ने पर जापानी अधिकारियों ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरियाई नौकाओं के इस इलाके में आने के मामलों में हाल के दिनों में इजाफा हुआ है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!