पाकिस्तान में मानसूनी वर्षा से 29 लोगों की मौत

Edited By ,Updated: 07 Aug, 2016 08:44 PM

monsoon rains in pakistan killed 29 people

पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में मूसलाधार वर्षा की वजह से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में मूसलाधार वर्षा की वजह से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए। भारी वर्षा ने तबाही मचायी है और बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए है। शुक्रवार को वर्षा शुरू हुई थी जो कल भी हुई और आज भी।   

 
एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मौतों की खबर सिंध की राजधानी कराची से आयी है जहां 14 लोगों की जान मकान ढहने से या करंट लगने से हो गयी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि सिंध से सात और लोगों की मौत की खबर है, जबकि बलूचिस्तान के हरनई जिले से आठ लोगों के मरने, पांच अन्य के घायल होने और आठ के लापता होने की सूचना है। वर्षा की वजह से शहर के कई भागों में भारी जाम लग गया। बलूचिस्तान में कई मौतों की वजह यह है कि आकस्मिक बाढ़ में कई कारें पानी में बह गयीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में और वर्षा होने का अनुमान लगाया है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!