Edited By ,Updated: 25 Jan, 2017 01:24 PM
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अजगर 2 बकरियों को जिंदा निगल गया। यह घटना मलेशिया की है। इस
मलेशिया: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अजगर 2 बकरियों को जिंदा निगल गया। यह घटना मलेशिया की है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे जंगल के बीच से एक बड़ा सा अजगर बाहर निकला और 2 बकरियों को अपने खाने का शिकार बना लिया। इस नजारे को देखने के लिए गांव के कई लोग उमड़ पड़े थे। अजगर बकरियों को ऐसे निगल गया मानो वो कोई चाय में पड़ी मक्खी हों।
बकरियों को खाने के बाद अजगर की हालत हो गई खराब
बकरियों को निगलने के बाद उक्त अजगर की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि वो हिल भी नहीं पा रहा था। वहां मौजूद लोगों के लिए यह बहुत ही डरावना मंजर था। इतना ही नहीं वो सब देखते हुए भी कुछ नहीं कर पा रहे थे। इस पूरी घटना के बाद हिम्मत करके लोगों ने किसी तरह इसे बांधकर ट्रक में चढ़ाया ताकि इसे गांव से दूर ले जाया जा सके।