म्यांमार में विद्रोहियों के इलाके में सेना की एयर स्ट्राइक, 33 मौ'तों से मचा हड़कंप; 30 से ज्यादा घायल

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 12:30 AM

myanmar army airstrike in rebel held area

म्यांमार के रखाइन प्रांत में सोमवार को सेना की ओर से एक ताकतवर विद्रोही गुट के कब्जे वाले इलाके में एक बाजार के पास किए गए हवाई हमले में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। एक बचाव अधिकारी और विद्रोही गुट के लड़ाकों ने यह जानकारी...

बैकॉकः म्यांमार के रखाइन प्रांत में सोमवार को सेना की ओर से एक ताकतवर विद्रोही गुट के कब्जे वाले इलाके में एक बाजार के पास किए गए हवाई हमले में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। एक बचाव अधिकारी और विद्रोही गुट के लड़ाकों ने यह जानकारी दी।

पश्चिमी रखाइन में हुआ यह हमला देशभर में लोकतंत्र-समर्थक विद्रोही गुटों और जातीय सशस्त्र समूहों के खिलाफ घातक हवाई हमलों की कड़ी में सबसे ताजा हमला है। म्यांमार में सेना के एक फरवरी 2021 को आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार का तख्तापलट करने के बाद से ही उथल-पुथल मची हुई है। देश में सैन्य शासन का बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है।

विद्रोही गुट 'अराकान आर्मी' के मुताबिक, म्यांमार की सेना ने सोमवार को देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले से लगभग 340 किलोमीटर पश्चिम में स्थित क्याउकटाव इलाके को निशाना बनाया। उसने बताया कि दोपहर के समय में एक लड़ाकू विमान ने स्थानीय बाजार के पास दो बम गिराए, जिससे दुकानदार, खरीदार और पैदल चलने वालों समेत 33 लोगों की मौत हो गई।

'अराकान आर्मी' के अनुसार, इस हमले में 36 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है, जिसके चलते मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। वरिष्ठ बचाव अधिकारी वाई हुन आंग ने हमले में 33 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह बाजार इलाके का मुख्य थोक बाजार है, जहां पूरे राज्य से व्यापारी और खरीदार आते हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो में क्याउकटाव में कई इमारतों में आग लगी हुई दिखाई दे रही है, जबकि सड़क पर कुछ वाहन और पास के एक पुल के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। म्यांमार की सेना ने फिलहाल इस हमले को लेकर टिप्पणी नहीं की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!