अमेरिका की इस टीवी स्टार ने अपनी सगाई की अंगूठी की सुरक्षा के लिए रखा सिक्योरिटी गार्ड

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 09:23 PM

paris hilton guided private security guards for the safety of the ring

जानी मानी अदाकारा एवं सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने खुद की और सगाई की 20 लाख डॉलर (12 करोड़ रुपए) की अंगूठी की हिफाजत के लिए निजी सुरक्षा गार्ड लगाया है। पेरिस के मंगेतर क्रिस जिल्का ने उन्हें यह अंगूठी पहनायी है

लॉस एंजिलिसः जानी मानी अदाकारा एवं सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने खुद की और सगाई की 20 लाख डॉलर (12 करोड़ रुपए) की अंगूठी की हिफाजत के लिए निजी सुरक्षा गार्ड लगाया है। पेरिस के मंगेतर क्रिस जिल्का ने उन्हें यह अंगूठी पहनायी है। हिल्टन और ‘लेफ्टओवर्स’ के अभिनेता क्रिस जिल्का ने कोलोराडो के एस्पेन में स्कीइंग ट्रिप के दौरान सगाई की थी।

पेरिस के करीबी सूत्रों ने ‘टीएमजेड’ को बताया कि युगल ने अपनी सुरक्षा में सुरक्षाकर्मी लगा रखे हैं जो साये की तरह उनके साथ रहते हैं और खास तौर पर 24 घंटे अंगूठी की सुरक्षा करते हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें, हिल्टन और जिल्का एक ऑस्कर पार्टी के दौरान 7 पहले मिले थे। हालांकि, दोनों ने 2017 के फरवरी में अपने संबंधों की पुष्टि की थी।

सगाई की फोटो पोस्ट करते हुए पेरिस ने लिखा, ''मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने प्यार, अपने दोस्त और अपने सोलमेट के साथ सगाई कर रही हूं। मुझे दुनिया की सबसे लकी लड़की होने जैसा फील हो रहा है।''

पेरिस अपने फेशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनके कपड़े ट्रेंडी बन जाते हैं। उनको सबसे ज्यादा शौक पालतू जानवरों का है। यहां तक की उन्होंने 2009 में उनके लिए एक घर भी खरीदा था जिसकी कीमत 2 करोड़ थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेरिस हिल्टन ने तीसरी बार सगाई की है। पहली सगाई उन्होंने 2003 में मॉडल जेसन शॉ के साथ की थी। दूसरी 2005 में पेरिस लेटसिस के साथ की थी। 

   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!