पैटर्निटी लीव लेने पर कंपनी ने कर्मचारी को किया परेशान, व्यक्ति ने ठोका लाखों का मुकद्दमा
Edited By Seema Sharma,Updated: 12 Sep, 2019 04:07 PM
जापान के एक व्यक्ति ने आरोप लगाय कि उसने पितृत्व अवकाश लिया था जिसकी वजह से उसकी कंपनी ने उसे काफी परेशान किया। कर्मचारी इतना परेशान हो गया कि वह इस मामले को तोक्यो की अदालत तक ले गया। दुनिया में सबसे कम जन्मदर वाले देशों
तोक्यो: जापान के एक व्यक्ति ने आरोप लगाय कि उसने पितृत्व अवकाश लिया था जिसकी वजह से उसकी कंपनी ने उसे काफी परेशान किया। कर्मचारी इतना परेशान हो गया कि वह इस मामले को तोक्यो की अदालत तक ले गया। दुनिया में सबसे कम जन्मदर वाले देशों में से एक जापान में यह एक बेहद दुर्लभ किस्म का मामला सामने आया है। स्पोर्ट्स वियर बनाने वाली कंपनी एसिक्स में काम करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी कंपनी पर 44 लाख येन ( भारतीय कंरसी के मुताबिक 29 लाख से ज्यादा) की क्षतिपूर्ति का दावा ठोका है।
व्यक्ति का दावा है कि उसने पितृत्व अवकाश लिया था जिसकी वजह से उसे उस तरह के काम सौंपे गए जिनका उसके कौशल या अनुभव से कोई लेनादेना नहीं था। बता दें कि जापान में बच्चे के जन्म के बाद कानून के मुताबिक काफी लंबी अवधि का अवकाश मिलता है। इसमें माता और पिता दोनों ही एक वर्ष तक का अवकाश ले सकते हैं। यही नहीं, इसके अलावा बाद में भी जरूरत पड़ती है तो बच्चे के लालन-पालन के लिए अतिरिक्त छह माह का अवकाश और लेने का प्रावधान है।