हिंद महासागर में बढ़ा खतरा, समुद्र में लुटेरों ने तेल टैंकर किया हाईजैक

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 07:26 PM

pirates hijack oil tanker off the coast of somalia

सोमालिया के तट के पास संदिग्ध समुद्री लुटेरों ने एक ईंधन टैंकर को कब्जे में ले लिया। यह जहाज बेरबेरा से मोगादिशु जा रहा था। छह हथियारबंद लोगों ने घटना को अंजाम दिया। ब्रिटिश समुद्री एजेंसी ने भी पुष्टि की है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई...

International Desk: सोमालिया के उत्तर पूर्वी अपतटीय क्षेत्र में सोमालिया के संदिग्ध समुद्री लुटेरों ने एक ईंधन टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया। यह जानकारी एक स्थानीय अधिकारी और ब्रिटिश सेना ने दी। संबंधित टैंकर बुधवार को हिंद महासागर के किनारे स्थित अर्ध-स्वायत्त राज्य पुंटलैंड के तटीय कस्बों हाफुन और बंदरबेयला के बीच के जलक्षेत्र में कब्जे में ले लिया गया। समुद्री पुलिस बल के एक कर्नल ने 'एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि टैंकर बेरबेरा बंदरगाह से रवाना हुआ था और सोमालिया की राजधानी मोगादिशु की ओर जा रहा था, तभी उसे रोक लिया गया।

 

अधिकारी ने बताया कि बंदरबेयला जिले के छह हथियारबंद लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। ब्रिटिश सेना की इकाई 'यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस' ने भी सोमालिया के तट के पास एक तेल टैंकर को कब्जे में लिए जाने की जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि अनधिकृत लोगों ने टैंकर पर कब्जा कर लिया और उसे ''सोमालिया की क्षेत्रीय जल सीमा के भीतर दक्षिण की ओर'' ले गए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!