राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा, बोले- बीजेपी जॉइन कर रहा हूं

Edited By Updated: 24 Apr, 2026 04:28 PM

raghav chadha resigns from aap says he is joining bjp

दिल्ली के सियासी गलियारों में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब 'आम आदमी पार्टी' (AAP) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से अपने अलगाव की घोषणा कर दी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने न केवल पार्टी छोड़ी, बल्कि आम आदमी पार्टी के...

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (AAP) को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा, जब राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि Aam Aadmi Party अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि अब वे “पार्टी से दूर और जनता के करीब” जाने का फैसला कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा है, लेकिन अब ये पार्टी अपने निजी फायदे के लिए काम करती है।''

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चड्ढा ने तीखी टिप्पणी करते हुए खुद को “गलत पार्टी में सही आदमी” बताया। उनका कहना था कि पार्टी का मौजूदा स्वरूप उसके शुरुआती मूल्यों से मेल नहीं खाता और वे लंबे समय से अंदरूनी असहजता महसूस कर रहे थे।

इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद Sandeep Pathak और Ashok Mittal भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने संकेत दिया कि वे जल्द ही Bharatiya Janata Party (BJP) में औपचारिक रूप से शामिल होंगे। चड्ढा ने दावा किया कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से अधिक सांसद उनके साथ हैं और उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

वर्तमान में AAP के राज्यसभा में कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें 7 पंजाब और 3 दिल्ली से हैं। ऐसे में यदि बड़े स्तर पर टूट होती है, तो पार्टी की संसदीय स्थिति पर सीधा असर पड़ सकता है। इस घटनाक्रम को Arvind Kejriwal के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। हाल के चुनावी प्रदर्शन और संगठनात्मक फैसलों को लेकर पहले से ही असंतोष की खबरें सामने आती रही हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर चड्ढा का “दो-तिहाई समर्थन” वाला दावा सही साबित होता है, तो यह राज्यसभा में दल-बदल के संवैधानिक प्रावधानों के तहत एक महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर सभी पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रियाओं का इंतजार किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!