लोकतंत्र के विषय पर कॉर्नेल विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Edited By PTI News Agency,Updated: 25 Feb, 2021 10:33 PM

pti international story

वाशिंगटन, 25 फरवरी (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो मार्च को प्रतिष्ठित कॉर्नेल विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे और लोकतंत्र और विकास के विषयों पर उनसे संवाद करेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को दी गई। पचास...

वाशिंगटन, 25 फरवरी (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो मार्च को प्रतिष्ठित कॉर्नेल विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे और लोकतंत्र और विकास के विषयों पर उनसे संवाद करेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को दी गई। पचास वर्षीय गांधी इस आनलाइन कार्यक्रम में प्रोफेसर कौशिक बसु के साथ जुड़ेंगे, जिसमें भारत और दुनिया में राजनीति में जीवन जैसे विषय भी शामिल होंगे।

विश्वविद्यालय ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय सांसद राहुल गांधी दो मार्च को सुबह 9:30 बजे (भारतीय समायानुसार रात आठ बजे) लोकतंत्र, विकास और राजनीति में जीवन के बारे में संवाद के लिए अर्थशास्त्र के प्रोफेसर कौशिक बसु के साथ शामिल होंगे।’’ आनलाइन कार्यक्रम की मेजबानी मारियो ईनाउडी सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के दक्षिण एशिया कार्यक्रम द्वारा की गयी है। यह आनलाइन कार्यक्रम नेट आईडी के साथ कॉर्नेल समुदाय के लिए खुला हुआ है।

बयान में कहा गया, ‘‘पंजीकरण की आवश्यकता है। इस संवाद का फेसबुक पर सीधा प्रसारण पूरी दुनिया के दर्शकों के लिए किया जाएगा।’’ विश्वविद्यालय के अनुसार, गांधी और बसु भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत और दुनिया भर में लोकतंत्र के दृष्टिकोण पर टिप्पणियों की तुलना करेंगे।

बसु कार्ल मार्क्स प्रोफेसर आफ इंटरनेशनल स्टडीज, कॉलेज आफ आर्ट्स एंड साइंसेस के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर और विश्व बैंक के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य अर्थशास्त्री हैं।

बसु ने कहा, ‘‘भारत और दुनिया महामारी, प्रदूषण और ध्रुवीकरण की राजनीति के साथ एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। मैं इस संवाद को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि एक अर्थशास्त्री के रूप में मैं बाहर से देखता हूं कि क्या हो रहा है।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!