मिस्र में सुरक्षा चौकी पर हमले में 6 सैनिकों की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Oct, 2017 09:21 PM

six soldiers killed in security attack in egypt

मिस्र में सिनाई प्रायद्वीप के एरिश शहर में एक सुरक्षा चौकी पर शुक्रवार को आतंकवादी हमले में छह सैनिक मारे गए जबकि चार घायल हो गए। आधिकारिक बयान के अनुसार आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकी को निशाना बना कर हथगोले दागे और गोलीबारी की। सुरक्षाबलों ने...

काहिरा: मिस्र में सिनाई प्रायद्वीप के एरिश शहर में एक सुरक्षा चौकी पर शुक्रवार को आतंकवादी हमले में छह सैनिक मारे गए जबकि चार घायल हो गए। आधिकारिक बयान के अनुसार आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकी को निशाना बना कर हथगोले दागे और गोलीबारी की। 

सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की पीछा किया और उन्हें घेर लिया और दोनों तरफ से लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी हुई जिसमें छह जवान मारे गए और चार घायल हो गए। इस दौरान दो आतंकवादी भी मारे गए और एक घायल हो गया। वर्ष 2013 में मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के हटाए जाने के बाद से देश में सुरक्षाबलों पर आतंकवादी हमले होते रहे हैं जिसमें अब तक सैकड़ों जवान मारे गए हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!