लंदन है दुनिया का सबसे मंहगा शहर, भारत का ये शहर है 17वें स्थान पर

Edited By ,Updated: 03 Mar, 2016 05:39 PM

the worlds most expensive city london mumbai 17th place study

रहने और काम करने के लिहाज से लंदन दुनिया का सबसे महंगा शहर है और न्यूयार्क तथा हांगकांग से भी ....

लंदन : रहने और काम करने के लिहाज से लंदन दुनिया का सबसे महंगा शहर है और न्यूयार्क तथा हांगकांग से भी आगे है। वहीं मुंबई इस मामले में 17वें स्थान पर है। ब्रिटेन के एक अध्ययन में यह कहा गया है। ब्रिटेन की जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी साविल्स के सर्वे में कहा गया है कि सूची में शीर्ष 20 शहरों की सूची में भारत का एक मात्र शहर मुंबई है। मुंबई 17वें स्थान पर है और बर्लिन, जोहानिसबर्ग और रियो डी जिनेरियो से उपर है। अध्ययन सोमवार को जारी किया गया है। 
 
अध्ययन में दुनिया के प्रमुख शहरों में रिहायशी तथा कार्यालयों की किराया की सालाना लागत की तुलना की गई है। लंदन पांच साल पहले की तुलना में आज की तारीख में 18 प्रतिशत अधिक महंगा हो गया है और 2014 से सूची में अव्वल स्थान पर है।  ब्रिटेन की राजधानी में रहन-सहन की लागत सिडनी, लास एंजिलिस तथा शिकागो जैसे शहरों के मुकाबले दोगुने से अधिक है।

साविल्स वल्र्ड रिसर्च की प्रमुख योलांद बन्र्स ने कहा, ‘‘सूची में लंदन तथा न्यूयार्क उच्च स्थान पर हैं। ये दोनों शहर कारोबार तथा कर्मचारियों के रहन-सहन की लागत के हिसाब से सर्वाधिक महंगे हैं।’’  अध्ययन के मुताबिक लंदन में आवासीय तथा कार्यालय किराए की औसत वार्षिक लागत 80,700 पौंड और न्यूयार्क तथा हांगकांग में क्रमश: 79,600 पौंड तथा 73,800 पौंड है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!