Edited By Tanuja,Updated: 01 Sep, 2019 09:46 AM
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में हुई गोलीबारी की जानकारी ली। इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है...
न्यूयार्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में हुई गोलीबारी की जानकारी ली। इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अटॉर्नी जनरल विलियम द्वारा उन्हें टेक्सास में हुई गोलीबारी की जानकारी दी गई है। FBI और कानून इस पर पूरी तरह से काम कर रहे है।''
स्थानीय मीडिया के अनुसार इस गोलीबारी की यह घटना मिडलैंड और ओडेसा के शहरों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई है। मिडलैंड के पुलिस विभाग ने बताया कि दो वाहनों आए दो बंदूकधारियों के बीच हुई गोलीबारी में दोनों बंदूकधारी मारे गए। अब वहां कोई भी सक्रिय बंदूकधारी नहीं है।