अमित शाह की चेतावनी, काम ना करने वाले नेताओं की होगी छुट्टी

Edited By ,Updated: 01 May, 2017 12:46 PM

bjp leaders who do not work in jammu and kashmir can leave for its duty

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को एक बैठक के दौरान भाजपा मंत्रियों और विधायकों की जमकर क्लास ली। इस बैठक में उन्होंने मंत्रियों से उनकी उपलब्धियां पूछते हुए कहा कि प्रदर्शन न करने वालों की मंत्रिपद से छुट्टी हो सकती है।

जम्मू कश्मीर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को एक बैठक के दौरान भाजपा मंत्रियों और विधायकों की जमकर क्लास ली। इस बैठक में उन्होंने मंत्रियों से उनकी उपलब्धियां पूछते हुए कहा कि प्रदर्शन न करने वालों की मंत्री पद से छुट्टी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर भाजपा की उच्च प्राथमिकता में शामिल है। यहां भाजपा का मजबूत होना राष्ट्र के लिए जरूरी है। उन्होंने मंत्री, विधायक, नेता और कार्यकर्ताओं को यहां समर्पण भाव से कार्य करने को कहा।

 


शाह को मिली मंत्रियों के खिलाफ शिकायतें
इसके अलावा उन्होंने विधायकों से विधानसभा क्षेत्र स्तर पर किए गए कार्यों की भी जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार शाह ने साफ कहा कि कई मंत्रियों के खिलाफ नाराजगी की शिकायतें उन तक पहुंची हैं। जिस बात पर ध्यान देते हुए वह फीड बैक ले रहे हैं। प्रदर्शन न करने वाले और संगठन की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!