भाजपा ने पंचायत उपचुनाव के लिए कसी कमर, जम्मू प्रांत में सभी 306 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे: पूर्व मंत्री सुनील शर्मा

Edited By rajesh kumar,Updated: 18 Feb, 2020 08:01 PM

bjp will win all 306 seats in former minister sunil sharma

जम्मू कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में पंचायत उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश समिति ने कमर कस ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सभी पंचायत उपचुनाव में मजबूती के साथ जीत हासिल करने में जुट गए हैं। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने...

जम्मू(करनदीप सिंह): जम्मू कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में पंचायत उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश समिति ने कमर कस ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सभी पंचायत उपचुनाव में मजबूती के साथ जीत हासिल करने में जुट गए हैं। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने नेताओं को अलग-अलग जगहों के लिए नियुक्त किया है।

PunjabKesari

भाजपा के पूर्व मंत्री सुनील शर्मा के साथ पूर्व मंत्री शक्ति परिहार ने जिला रामबन के भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ पंचायत उपचुनाव की रणनीति बनाने की चर्चा की। इस बैठक में चुनाव प्रबंधन कमेटी, मंडल चुनाव समिति, प्रचार समिति और अन्य मुद्दों पर बात की गई। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष रामबन राकेश सिंह ठाकुर को शुभकामनाएं भी दी। पूर्व विधायक रामबन नीलम लगेंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामबन राकेश सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामबन रघबीर सिंह जग्गी, मंडल अध्यक्ष मैत्रा गणेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रामसू रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सराज सलेश कुमार,जीवन सिंह, उत्तम सिंह, जिया लाल,कुलदीप कुमार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

PunjabKesari

पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में पंचायत उपचुनाव का बिगुल बज गया है जिसमें जम्मू प्रांत की सभी 306 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे जोकि सब पर जीत हासिल करेंगे। वहीं रामबन की सभी  30 सीटों पर भाजपा ही जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में 2018 में नगरपालिका एवं पंचायती चुनाव हुए। 2019 में संसदीय चुनाव हुआ और इस बार भी पंचायती उप-चुनाव में स्थानीय लोग जोर-शोर से हिस्सा ले रहे हैं।

PunjabKesari

इसके साथ-साथ भाजपा के चिन्ह पर चुनाव लड़नें के लिए आ रहें हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर को नई दिशा में आगे लेने एवं नए निर्माण के लिए अनुच्छेद 370 हटा है। जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई है,  जिन लोगों ने आजतक इस आंतकवाद को यहां पर शह दी थी चाहें उसमें राजनीतिक नेता एवं अलगाववादी नेता थे उन्हें उसका परिणाम मिल रहा है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!