गिरीश कर्नाड स्मृति व्याख्यान को संबोधित करेंगे नामी पत्रकार एडवर्ड ल्यूक

Edited By Updated: 27 Feb, 2021 02:35 PM

pti karnataka story

बेंगलुरु, 26 फरवरी (भाषा) नामी पत्रकार और स्तंभकार एडवर्ड ल्यूक इस साल गिरीश कर्नाड स्मृति व्याख्यान में अमेरिकी राजनीति पर अपना संबोधन देंगे।

बेंगलुरु, 26 फरवरी (भाषा) नामी पत्रकार और स्तंभकार एडवर्ड ल्यूक इस साल गिरीश कर्नाड स्मृति व्याख्यान में अमेरिकी राजनीति पर अपना संबोधन देंगे।

बेंगलुरु इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से न्यू इंडिया फाउंडेशन इस साल 12 मार्च को डिजिटल तरीके से व्याख्यान का आयोजन करेगा। ल्यूक अमेरिकी राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालेंगे। अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद दुनिया से, खासकर भारत से अमेरिका के संबंधों पर भी वह अपनी बात रखेंगे।

महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर इस व्याख्यान को कई विद्वान संबोधित करेंगे।

एनआईएफ का यह 14 वां वार्षिक व्याख्यान होगा। बहु-भाषी विद्वान और नाटककार गिरीश कर्नाड की याद में 2019 में इस व्याख्यान का नामकरण किया गया।

अमेरिका में ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ के नेशनल एडिटर और स्तंभकार ल्यूक, बिल क्लिंटन प्रशासन में अमेरिकी वित्त मंत्री लॉरेंस एच समर्स के भाषण लेखक थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!