Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 07:31 PM
सैक्टर-28 स्थित महेश चुघ के घर से चेक चोरी करने और धमकाने के मामले में पुलिस ने जांच करने की बजाय शिकायतकर्ता को थाने के चक्कर कटवाने शुरू करवाए दिए। शिकायतकर्ता ने पुलिस से परेशान होकर मामले की शिकायत केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी।
चंडीगढ़, (सुशील राज): सैक्टर-28 स्थित महेश चुघ के घर से चेक चोरी करने और धमकाने के मामले में पुलिस ने जांच करने की बजाय शिकायतकर्ता को थाने के चक्कर कटवाने शुरू करवाए दिए। शिकायतकर्ता ने पुलिस से परेशान होकर मामले की शिकायत केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी। गृह मंत्रालय ने पुलिस विभाग के अफसरों को आदेश दिए हैं कि मामले के जांच अधिकारी को तुरंत बदला जाए। इसके बाद पुलिस के आला अफसरों ने सैक्टर-26 थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर से जांच लेकर डी.एस.पी. ईस्ट सतीश कुमार को सौंप दी है।
यह है मामला
महेश चुघ और उनकी पत्नी रजनी चुघ ने आरोप लगाया कि सैक्टर-22 निवासी स्वर्ण सिंह भाटिया, उनकी पत्नी हरप्रीत कौर और मंडी गोबिंदगढ़ निवासी गुरपाल सिंह पन्नू उनके घर से चेक चोरी कर ब्लैकमेल कर रहे हैं। रजनी चुघ ने पुलिस को बताया कि दरअसल स्वर्ण सिंह भाटिया की पत्नी हरप्रीत उर्फ मोना उनकी किट्टी पार्टी दोस्त है और इस वजह से उसका उनके घर पर आना-जाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि मोना ने उनके घर से 25 लाख रुपए के चेक चोरी किए हैं। वह चेक उन्होंने मंडी गोबिंदगढ़ निवासी गुरपाल सिंह पन्नू को दे दिए हैं। पन्नू अब उनसे 25 लाख रुपए की मांग कर रहा है। चुघ ने आरोप लगाया कि सैक्टर-26 थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।