PICS: सिर्फ अरबपतियों के लिए ही बन रहा है भारत का यह शहर, जानिए इसकी खासियत

Edited By ,Updated: 02 Apr, 2015 10:36 AM

article

भारत के कई राज्यों में ऐसे शहर जहां सिर्फ रईस लोग ही जाते हैं या रहते हैं। मिडल क्लास और आम लोगों के लिए उसका खर्च उठाना नामुमकिन होता है।

नई दिल्लीः भारत के कई राज्यों में ऐसे शहर जहां सिर्फ रईस लोग ही जाते हैं या रहते हैं। मिडल क्लास और आम लोगों के लिए उसका खर्च उठाना नामुमकिन होता है। यह शहर भी ऐसा ही है। दिल्ली के साथ सटे गुड़गांव में अरबपतियों के लिए खास तरह का शहर बसाया जा रहा है। 

आपको बता दें कि यहां रहने वालों के लिए अलग से स्वीमिंग पूल तो होगा ही, इसी के साथ हवाई यात्रा और हैलीकाप्टर, हैलीपैड की सुविधा भी होगी। हैरानी की बात तो यह है कि आधुनिक सुख-सुविधाओं वाले इस शहर में 100 करोड़ रुपए की कीमत के अधिकांश मकान बिक चुके हैं।

आपको बता दें कि विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी जी.सी.सी. की देख-रेख में यहां के इमारतों का निर्माण कराया जा रहा है। इसे रियल एस्टेट कंपनी रहेजा डेवलपर विकसित कर रही है। यहां केवल भारतीय मूल के विदेश बिजनसमैन बसाए जा रहे हैं।

कंपनी के ईडी नारायण रहेजा ने बताया कि मकान बेचने से पहले उनकी पूरी तहकीकात की गई है। यह अरावली की गोद में गुड़गांव के सेक्टर-78 में हजारों एकड़ क्षेत्र में फैला होगा। दरअसल, यहां बनने वाला 6 कमरों का मकान पेंटहाउस है, जिसके पर्दे, लाइट्स, तापमान आदि यहां रहने वालों के मौखिक आदेश पर नियंत्रित होंगे। मकान की कीमत एक लाख प्रति वर्ग गज के हिसाब से रखी गई है।

आइए आपको बताएं कि क्या हैं इन पेंटहाउस की खासियत
-उत्तर भारत की इन पेंटहाउस की ऊंचाई  200 मीटर होगी।
-अरावली की गोद में बसेगा।
-बिल्डिंग अरेबिक स्टाइल में बनेंगी।
-अपना एक अलग हैलीपैड होगा।

पेंट हाउस की विशेषता
-दो फ्लोर और छह कमरे होंगे।
-निजी स्वीमिंग पूल और क्लब हाउस होगा
-आधुनिक सामानों से सुसज्जित होगा।
-मौखिक आदेश से चलने वाली लाइट्स, पर्दे, टीवी, ए.सी. होगा

यह साधारण लोगों के लिए नहीं है। इसके बावजूद यहां के पेंटहाउस की कीमत मुंबई से कम है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!