भाजपा विधायक की टिप्पणी को लेकर मुंबई की महापौर ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री से की शिकायत

Edited By Updated: 07 Dec, 2021 07:38 PM

pti maharashtra story

मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार द्वारा उनके बारे में की गई कथित ''आपत्तिजनक'' टिप्पणी को लेकर शिकायत की है।...

मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार द्वारा उनके बारे में की गई कथित 'आपत्तिजनक' टिप्पणी को लेकर शिकायत की है।
शिवसेना की नेता किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को लिखे पत्र में दावा किया कि शेलार ने चार दिसंबर को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान उन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
महापौर के मुताबिक, भाजपा विधायक 30 नवंबर को वर्ली में हुए सिलेंडर विस्फोट को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस विस्फोट में चार महीने के एक बालक समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गयी थी।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!