रोहतक में बोले PM मोदी, चंद्रयान के 100 सेकेंड ने देश को जगाया और जोड़ दिया

Edited By Yaspal,Updated: 08 Sep, 2019 10:05 PM

100 seconds of chandrayaan awakened and united the country pm modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश में ‘‘इसरो स्पिरिट''''है और चंद्रमा मिशन चंद्रयान -2 ने देश को जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि देश अब सफलता तथा विफलता से परे नजर आता है। मोदी ने यहां भाजपा की ‘विजय संकल्प'' रैली...

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश में ‘‘इसरो स्पिरिट''है और चंद्रमा मिशन चंद्रयान -2 ने देश को जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि देश अब सफलता तथा विफलता से परे नजर आता है। मोदी ने यहां भाजपा की ‘विजय संकल्प' रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सात सितंबर की देर रात एक बजकर 50 मिनट पर हुई एक घटना ने पूरे देश को जगाया और जोड़ दिया। जैसे (वहां) एक ‘स्पोर्ट्समैन स्पिरिट' है, देश में एक ‘इसरो स्पिरिट'चल रही है। देशवासी नकारात्मकता को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।''
PunjabKesari
शनिवार की देर रात चंद्रयान-2 के लैंडर की चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग के लम्हों को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि रात एक बजकर 50 मिनट पर पूरा देश चंद्रयान-2 की खुशखबरी देखने के लिए टेलीविजन के सामने बैठा हुआ था। मोदी ने कहा, ‘‘उन 100 सेकेंड में देश ने जो किया उसने 125 करोड़ देशवासियों के उत्साह को प्रदर्शित किया।''
PunjabKesari
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘100 सेकेंड ने पूरे देश को दिखाया कि आशा और विश्वास की शक्ति क्या होती है, और दृढ़ संकल्प और क्षमता क्या है।'' उन्होंने ने कहा कि केवल वही देश अपने सपने को पूरा करने में सक्षम है जो सफलता और विफलता से परे है। देश ने उन 100 सेकेंड में सफलता और असफलता की परिभाषा बदल दी।
PunjabKesari
मोदी ने कहा, ‘‘देश अब साहस और वीरता के लिए प्रार्थना करता है। देश बदलाव में विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत के लोग भाग्यवान हैं कि इस देश के अंदर ऐसी ऊर्जा है, ऐसी भावनाएं है और यहीं भावनाएं देश के सभी संकल्पों को पूरा करेगी।''

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!