सेना की बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर ‘ओसामा’ ढेर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Oct, 2017 01:55 PM

2 terrorists killed of lashkar

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ आज तड़के हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर वसीम शाह शाह (23) उर्फ ‘अबू ओसामा भाई’ और उसका एक साथी मारा गया। वहीं गोलीबारी में एक आम नागरिक को गोली लग गई जिसे श्रीनगर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलवामा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और शैक्षणिक संस्थान भी आज बंद रहेंगे।  
PunjabKesari
आंतकियों के गढ़ पर किया उनका सफाया
वसीम को दक्षिण कश्मीर में पिछले साल फैली अशांति का मास्टरमाइंड माना जाता था। शाह को पुलवामा के लित्तर इलाके में मार गिराया गया। यह जगह आंतकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह मानी जाती है। लित्तर में पिछले चार साल में यह पहला आतंकवाद रोधी अभियान है।  जम्मू -कश्मीर पुलिस शाह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। उसे ‘हेफ्फ का डॉन’ भी कहा जाता था। यह जगह दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में है जिसे आतंकवादियों का एक और पारंपरिक गढ़ माना जाता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह सूचना मिलने के बाद कि शाह लित्तर इलाके में छिपा हुआ है, पुलिस तथा उसके विशेष अभियान समूह ने इलाके की घेराबंदी की।
PunjabKesari
आतंकी संगठन के लिए नए लोगों की भर्ती कर रहा था शाह
उन्होंने बताया कि शाह और उसके अंगरक्षक निसार अहमद मीर ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन वह घेराबंदी को नहीं तोड़ पाया जो सीआरपीएफ और सेना की मौजूदगी से और मजबूत हो गई थी।  सुरक्षाबलों ने कई आंतकी मामलों में वांछित शाह और इस साल मई में आतंकवादियों से जुड़े स्थानीय लड़के निसार को मार गिराया। शोपियां के हेफ्फ-श्रीमाल निवासी शाह वर्ष 2014 में आंतकवादी समूह में शामिल हुआ था और उसे पिछले साल दक्षिण कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में फैली अशांति का ‘मास्टरमाइंड ’ माना जाता था।   पुलिस ने बताया कि शाह स्कूल के दिनों से ही लश्कर-ए-तैयबा आतंकी समूह का सक्रिय समर्थक था और उसने समूह के लिए संवाहक (कुरियर ब्वॉय) के तौर पर भी काम किया।  शाह इस आतंकी संगठन के लिए नए लोगों की भर्ती कर रहा था। उसके सिर पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम था। पुलिस ने बताया कि वह दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हुए कई हमलों में शामिल था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!