AAP का कांग्रेस को झटका, 2019 में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Edited By vasudha,Updated: 03 Jan, 2019 04:30 PM

aap will not join alliance in lok sabha election

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ​के खिलाफ विपक्षी एकजुटता के प्रयास में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी महागठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया है...

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ​के खिलाफ विपक्षी एकजुटता के प्रयास में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी महागठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। 
PunjabKesari

एक नीजि चैनल से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, गोवा और हरियाणा में उनकी पार्टी काफी मजबूत है। पार्टी को किसी की मदद की जरूरत नहीं है वह अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का भविष्य में भी किसी से गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं है। 

PunjabKesari
पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक राष्ट्रीय परिषद में फैसला हुआ था कि आप दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गोआ व चंडीगढ़ की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए 15 फरवरी तक सभी राज्यों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने माना कि आप अभी अपने स्तर पर तैयारियां कर रही है। गठबंधन होने की सूरत में आप अपनी रणनीति में थोड़ा फेरबदल कर सकती है। 
PunjabKesari

दरअसल आप और कांग्रेस के बीच दिल्ली और पंजाब में सीधा टकराव रहा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व आप के साथ गठबंधन नहीं चाहता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस और आप का जनाधार लगभग समान माना जा रहा है। 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आप और कांग्रेस का वोट शेयर ऊपर नीचे हुआ है लेकिन भाजपा का समान बना हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!