राष्ट्रपति की प्रवक्ता का बयान- भारत ने मालदीव से वापस बुलाए अपने सारे सैनिक

Edited By Radhika,Updated: 10 May, 2024 02:36 PM

india withdraws all its troops from maldives presidential spokesperson

मालदीव की सरकार ने कहा है कि भारत ने मालदीव से अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लिया है। राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने देश से सभी भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए 10 मई की समयसीमा निर्धारित की थी। राष्ट्रपति को चीन समर्थक नेता माना जाता है।

इंटरनेशनल डेस्क: मालदीव की सरकार ने कहा है कि भारत ने मालदीव से अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लिया है। राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने देश से सभी भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए 10 मई की समयसीमा निर्धारित की थी। राष्ट्रपति को चीन समर्थक नेता माना जाता है। मोइज्जू के चुनाव प्रचार अभियान में मालदीव में तैनात लगभग 90 भारतीय सैन्य कर्मियों की स्वदेश वापसी प्रमुख बात थी। राष्ट्रपति कार्यालय की मुख्य प्रवक्ता हिना वलीद ने एक समाचार पोर्टल को बताया कि मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों के अंतिम जत्थे को वापस भेज दिया गया है। हालांकि उन्होंने भारतीय सैनिकों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं दी। वलीद ने कहा कि सैनिकों की संख्या के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।

PunjabKesari

भारतीय सैन्यकर्मी भारत की ओर से उपहार में दिए गए दो हेलीकॉप्टरों और डोर्नियर विमान के संचालन तथा रखरखाव के लिए मालदीव में तैनात थे। इससे पहले मालदीव सरकार ने घोषणा की थी कि 51 सैनिकों को सोमवार को भारत वापस भेज दिया गया। सरकार ने आधिकारिक दस्तावेज के हवाले से मालदीव में 89 भारतीय सैनिकों की मौजूदगी की जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा था कि भारतीय कर्मियों का पहला और दूसरा जत्था भारत लौट आया है और तीन भारतीय विमानन मंचों को संचालित करने के लिए ‘‘अब भारतीय तकनीकी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है''। यह घटनाक्रम मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर के भारत का दौरा करने के बीच हुआ है। उन्होंने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!