कांग्रेस की टिकट पर मुंबई नॉर्थ सीट से चुनाव लड़ सकती है 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर!

Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Mar, 2019 10:52 AM

actress urmila may contest from mumbai north seat on ticket of congress

बॉलीवुड की ''रंगीला गर्ल'' उर्मिला मातोंडकर राजनीति में एंट्री कर सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस उर्मिला मातोंडकर को मुंबई से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है और उन्हें मुंबई नॉर्थ सीट से टिकट दे सकती है।

मुंबई: बॉलीवुड की 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर राजनीति में एंट्री कर सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस उर्मिला मातोंडकर को मुंबई से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है और उन्हें मुंबई नॉर्थ सीट से टिकट दे सकती है। हालांकि इन चर्चाओं पर न तो कांग्रे और न ही उर्मिला की तरफ से कोई बयान आया है। मीडिया ने मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरूपम, राज्य कांग्रेस के प्रवक्ताओं और उर्मिला मातोंडकर के पारिवारिक सदस्यों से संपर्क किया लेकिन किसी ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, और इसी दिन राज्य की 17 अन्य सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे।

अगर कांग्रेस उर्मिला को मैदान में उतारती है तो उसका सीधा मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। मुंबई नॉर्थ सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। साल 2004 में यहां से बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने पूर्व पेट्रोलियम मंत्री राम नाईक को हराया था। 2009 में नाईक को संजय निरूपम ने पराजित किया था लेकिन 2014 में मोदी लहर के दौरान निरूपम को गोपाल शेट्टी के हाथों से शिकस्त मिली थी। कांग्रेस इस सीट को हासिल करने के लिए भाजपा के खिलाफ प्रभावी उम्मीदवार उतारना चाहता है। कांग्रेस इस सीट पर किसी फेमस हस्ती को ही उतारना चाहती है इसलिए उर्मिला मांतोंडकर के नाम पर चर्चा चल रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!