आेबामा ने दिखाया मोदी को आईना: आजम

Edited By ,Updated: 07 Feb, 2015 01:57 AM

article

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि...

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक आेबामा भारत के हाल के दौरे से रुख्सत होते वक्त उन्हें आईना दिखा गए। 
 
खां ने यहां आयोजित सपा की रैली में कहा ‘‘मोदी ने डंका पीटा कि आेबामा उनके लंगोटिया यार हैं लेकिन जब आेबामा भारत यात्रा करके वापस लौटने लगे तो उन्हें आईना दिखा गए।’’  उन्होंने कहा ‘‘देश रहेगा तभी धर्म रहेगा, देश नहीं रहेगा तो धर्म कैसे रहेगा। सात समन्दर पार से आया फिरंगी यहां भी बोला और अपने देश जाकर भी बोला कि साम्प्रदायिकता की वजह से भारत की तरक्की के दरवाजे बंद हो जाएंगे।’’  खां ने कहा ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को एेरा-गैरा कहा है। मुझे अफसोस है कि देश के प्रमुख ने मीडिया को जलील किया। देश का बादशाह अपनी जबान से संयम खो दे तो देश में अराजकता आ जाएगी। हमें इसकी निन्दा करनी चाहिए।’’  
 
गौरतलब है कि आेबामा ने पिछले सप्ताह भारत की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान अपने एक सार्वजनिक संबोधन में कहा था कि भारत तब तक सफल रहेगा जब तक कि वह ‘‘धार्मिक आस्थाआें के आधार पर बंटता नहीं है।’’  उन्होंने कल भी कहा कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत मेंं हर धार्मिक आस्था ने ‘‘असहिष्णुता की कार्रवाइयों’’ का अनुभव किया है जिससे महात्मा गांधी स्तम्ध हो जाते।  
 
आेबामा के बयान पर वित्त मंत्री अरूण जेटली और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। जेटली ने दिल्ली में कहा कि भारत का सहिष्णुता का एक विशाल सांस्कृतिक इतिहास है। कोई अपवाद इस इतिहास को बदल नहीं सकता। वहीं, आेबामा के बयान पर राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि जहां तक धार्मिक सहिष्णुता का सवाल है, यह हमारी भारतीय परंपरा का अंग है। भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उसमें कभी भी जाति, समुदाय, धर्म या पंथ को लेकर भेदभाव नहीं हुआ। 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!