Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 06:29 PM
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी के नेताओं पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पार्टी की टूट की खबरों का सहारा लेकर उनको हटाने की साजिश रची गई है।
पटना: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी के नेताओं पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पार्टी की टूट की खबरों का सहारा लेकर उनको हटाने की साजिश रची गई है। कांग्रेस के आलकमान कभी भी नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। यह परिस्थिति अशोक चौधरी के लिए कठिनाई भरी है।
अशोक चौधरी का कहना है कि उनके पिता ने 50 वर्षों तक पार्टी की सेवा की। 25 सालों तक वह पार्टी के सदस्य रहे। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि एक तरफ पिछले हफ्ते पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें विचार विमर्श के लिए बुलाया, वहीं दूसरी तरफ राहुल और बिहार के प्रभारी सीपी जोशी ने इस बार उन्हें नजरंदाज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, साल 2015 के विधानसभा चुनाव में जब लालू यादव और नीतीश कुमार मेें आपसी बनाकर 40 सीटें लेने में चौधरी का बड़ा योगदान रहा है। अशोक चौधरी के अध्यक्ष बनने के बाद राज्य विधानसभा में विधायकों की संख्या 4 से 27 तक पहुंची। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अच्छे संबंध होने के कारण पार्टी के नेता उनके विरोधी बने रहें।
बता दें कि पार्टी को टूट से बचाने के लिए उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार कोशिशें कर रहें हैं। वह एक-एक विधायक से मुलाकात करके उनकी शंकाओं को दूर करने की कोशिश कर रहें हैं ताकि पार्टी को टूट से बचाया जा सके। कांग्रेस नेता जोशी का मानना है कि पार्टी में टूट को बढ़ावा देने के लिए चौधरी जिम्मेदार है।