असम: वोटरों को ऐसे लुभाने में जुटी कांग्रेस, बागान में चाय की पत्तियां तोड़ती दिखी प्रियंका...VIDEO

Edited By Seema Sharma,Updated: 02 Mar, 2021 01:27 PM

assam priyanka seen breaking tea leaves with laborers in tea garden

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर असम में हैं। प्रियंका असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लिए चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन प्रियंका ने असम के तेजपुर में चाय बागान में मजदूरों से मुलाकात की।...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर असम में हैं। प्रियंका असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लिए चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन प्रियंका ने असम के तेजपुर में चाय बागान में मजदूरों से मुलाकात की। प्रियंका यहां मजदूरों के बीच में उनके ही अंदाज में पहुंची। मजदूरों की तरह सिर पर टोकरी बांधे प्रियंका चाय की पत्तियां तोड़ती दिखाई दीं। असम में हर चुनाव में चाय बागान और मजदूर चुनावी मुद्दा बनते हैं।

PunjabKesari

 

मजदूरों के बीच पहुंचकर प्रियंका ने उनको साधने की कोशिश की और यह मैसेज देना चाहा कि कांग्रेस उनके बारे में सोचती है। बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने सोमवार को केन्द्र और असम सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उनकी संवेदनहीनता के कारण ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में इजाफा हो रहा है। प्रियंका ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि दोनों की बेरुखी के कारण ही आम आदमी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

PunjabKesari

वहीं प्रियंका गांधी ने गुवाहाटी के कामाख्या देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही सोमवार को असम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होगा। प्रियंका सबसे पहले जलुकबारी इलाके में रुकी, जहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नीलाचल हिल्स स्थित शक्ति पीठ के लिए रवाना हो गईं।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!