Edited By Anil dev,Updated: 02 Feb, 2019 01:41 PM
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अमित शाह उत्तराखंड के देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कल जब पीयूष गोयल देश का बजट पेश कर रहे थे, तब कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे से नूर गायब था।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अमित शाह उत्तराखंड के देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कल जब पीयूष गोयल देश का बजट पेश कर रहे थे, तब कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे से नूर गायब था।
शाह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। बाकी पार्टीयां अपने नेताओं के आधार पर चुनाव जीतती हैं। लेकिन भाजपा अपने बूथ पर तैनान कार्यकर्ताओं की वजह से चुनाव जीतती है। छोटा कार्यकर्ता पार्टी के साथ काम करता है, पार्टी उसे क्या मौका देती है, उदाहरण मैं हूं।
आपको बतां दे कि उत्तराखंड के टिहरी और हरिद्वार संसदीय क्षेत्रों के महिलाओं के लिए आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन की सफलता के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज रैली की है।