क्या पीएम मोदी के कारण राष्ट्रपति बने थे कलाम? भाजपा नेता के इस दावे पर पर मचा बवाल

Edited By vasudha,Updated: 21 Feb, 2021 01:14 PM

bjp leader narendra modi a p j abdul kalam president post

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल को  उस वक्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी ने 2002 में एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया था। पाटिल ने  पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा देशभक्त मुसलमानों...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल को  उस वक्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी ने 2002 में एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया था। पाटिल ने  पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा देशभक्त मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, वह केवल उनके खिलाफ है जो ‘‘स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं।

PunjabKesari
धर्म के कारण राष्ट्रपति नहीं बने कलाम:  पाटिल
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई सामान्य लोगों को अवसर दिए.... उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने  कहा कि कलाम को राष्ट्रपति उनके धर्म के कारण नहीं बल्कि वैज्ञानिक के तौर पर उनके योगदान को देखते हुए बनाया गया था। पाटिल के बयान से लोगों की भौहें इसलिए तन गईं क्योंकि कलाम जुलाई 2002 में राष्ट्रपति बने थे जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। 

PunjabKesari
संजय राउत ने भी दी प्रतिक्रिया
इस पर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति बनाना वाजपेयी का ‘‘मास्टरस्ट्रोक'' था। उन्होंने कहा कि अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद के लिए अटल बिहारी वाजपेई, प्रमोद महाजन और अन्य नेताओं ने एक साथ पसंद किया था. सभी दलों ने अब्दुल कलाम को समर्थन दिया था।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!