Edited By Seema Sharma,Updated: 28 Sep, 2020 01:23 PM
पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद अनुपम हाजरा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। अनुपम हाजरा ने कहा कि अगर वह कोरोना पॉजिटिव आते हैं तो राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने गले लगा लेंगे।...
नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद अनुपम हाजरा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। अनुपम हाजरा ने कहा कि अगर वह कोरोना पॉजिटिव आते हैं तो राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने गले लगा लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद अनुपम हाजरा जिला कार्यकारिणी के बैठक लेने दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर पुहंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि अगर उनको कोरोना हो जाता है तो वह ममता बनर्जी के पास जाएंगे और उन्हें गले लगा लेंगे। हाजरा ने कहा कि तब वह उन लोगों का दर्द समझेंगी जिन लोगों ने कोरोना महामारी के चलते अपनों को खोया है।
हाजरा ने इससे पहले कहा था कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं के लिए कोरोना से ज्यादा शक्तिशाली दुश्मन ममता बनर्जी हैं। अमुपम के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने जहां नाराजगी जताई है वहीं भाजपा ने इस बयान से किनारा करते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि 'अगर यह बयान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव का है तो इसे लोग समझ सकते हैं कि पार्टी के अन्य सदस्य किस तरह बात करते होंगे। अनुपम हाजरा बोलपुर से टीएमसी के सांसद रह चुके हैं, उनको पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निकाल दिया गया था। भाजपा ने मार्च 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें जादवपुर से टिकट दिया लेकिन वह हार गए थे।