भाजपा देशद्रोहियों के खिलाफ  करेगी प्रदर्शन : तिवारी

Edited By Pardeep,Updated: 07 Sep, 2019 04:04 AM

bjp will protest against traitors tiwari

प्रदेश भाजपा ने टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तीखी आलोचना की है। पार्टी के सभी लोगों ने विरोध स्वरूप दायें हाथ पर काली पट्टी बांध कर आज के दिन को सांकेतिक रूप से काले दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश पार्टी...

नई दिल्ली: प्रदेश भाजपा ने टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तीखी आलोचना की है। पार्टी के सभी लोगों ने विरोध स्वरूप दायें हाथ पर काली पट्टी बांध कर आज के दिन को सांकेतिक रूप से काले दिवस के रूप में मनाया। 

प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मनोज तिवारी और नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी एक पत्रकार वार्ता में दी। तिवारी ने कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे-इंशाल्लाह-इंशाल्लाह। भारत की बर्बादी तक जंग रहेगी जारी- इंडियन आर्मी मुर्दाबाद और कितने अफजल मारोगे-हर घर से अफजल निकलेगा। ये देश विरोधी नारे अरविंद केजरीवाल को देशभक्ति के नारे लगते हैं। एक चुनी हुई सरकार के मुखिया को ऐसे नारों का समर्थन करने के लिए देश और दिल्ली की जनता में आक्रोश है। 

भाजपा केजरीवाल सरकार की नीति और उनके चरित्र की कड़ी भत्र्सना करती है और इसके खिलाफ  प्रदर्शन करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जेएनयू में चुनाव हैं इसलिए ऐसी मांग नहीं की जा रही हैं बल्कि जेएनयू के छात्र इतने समझदार हैं कि किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। वह समझते हैं कि सही क्या है और गलत क्या? 

नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि 22 फरवरी और 23 अगस्त को विधानसभा में टुकड़े-टुकड़े गैंग का मामला उठाया गया लेकिन केजरीवाल ने मार्शल बुलाकर विधानसभा से बाहर निकलवा दिया क्योंकि केजरीवाल इस संबंध में न तो कोई चर्चा करना चाहते हैं और न ही कोई जवाब देना चाहते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!