Edited By Pardeep,Updated: 06 Aug, 2018 01:15 AM
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार केन्द्र के भारत आयुष्मान कार्यक्रम को लागू करेगी। यह कार्यक्रम इस महीने देशभर में शुरू होने वाला है। आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का उद्देश्य प्रति वर्ष 10 करोड़ से...
वडोदरा: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार केन्द्र के भारत आयुष्मान कार्यक्रम को लागू करेगी। यह कार्यक्रम इस महीने देशभर में शुरू होने वाला है।
आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का उद्देश्य प्रति वर्ष 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पांच लाख रुपए तक का कवरेज देना है। रूपाणी ने वडोदरा में लाभार्थियों को पांच हजार मुख्यमंत्री अमृतम कार्ड वितरित करने के लिए आयोजित समारोह में यह बात कहीं।