चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा पर लगाया पश्मिम बंगाल हिंसा का आरोप

Edited By Yaspal,Updated: 15 May, 2019 08:15 PM

chandrababu naidu accuses bjp of putting violence in w bengal

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को भाजपा पर पश्चिम बंगाल में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। नायडू ने इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया कि भाजपा वहां राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर...

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को भाजपा पर पश्चिम बंगाल में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। नायडू ने इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया कि भाजपा वहां राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। नायडू ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाया कि उन्होंने मंगलवार को अपने रोडशो के दौरान ‘‘गुंडों'' की मदद से हिंसा भड़कायी।

तेदेपा प्रमुख नायडू ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं द्वारा कल कोलकाता में की गई हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं। पश्चिम बंगाल राज्य सरकार को सीबीआई, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), और आईटी (आयकर विभाग) द्वारा अस्थिर करने का हताशापूर्ण प्रयास करने के बाद वे अब सीधे हिंसा का सहारा ले रहे हैं जो कि उनका असली रंग दिखाता है।''

नायडू ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘श्री ईश्वरचंद्र विद्यासागर जैसे महान सुधारक की प्रतिमा को तोड़ना भाजपा द्वारा अपनाये जाने वाला छद्म राष्ट्रवाद को दिखाता है। यह घटना सभी पार्टियों द्वारा अमित शाह नीत भाजपा की विध्वंसकारी रणनीति के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की जरुरत को रेखांकित करती है।'' उन्होंने तेलुगू में किये गए एक अन्य ट्वीट में आरोप लगाया कि शाह ने पश्चिम बंगाल में अपनी रैली में गुंडों की मदद से जानबूझकर हिंसा उत्पन्न की।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में दावा किया कि भगवा दल की पश्चिम बंगाल में कोई ताकत नहीं है। नायडू ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘(नरेंद्र) मोदी..शाह की शातिर चाल ममता बनर्जी पर राक्षसों की तरह हिंसा करने, राज्य सरकार को बदनाम करने और राजनीतिक लाभ लेने की है। यह सफल नहीं होगी।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!