अपनी ही अाैलाद के लिए दुश्मन बनी मां, बाेरे में बंद कर मासूम काे फेंका!

Edited By Updated: 21 Jan, 2017 07:06 PM

chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है, जहां एक मां अपने ही नवजात बच्चे काे मरने के

सीहोरः छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है, जहां एक मां अपने ही नवजात बच्चे काे मरने के लिए सड़क पर छाेड़ गई। जानकारी के मुताबिक, राजधानी से करीब 40 किमी दूर सीहोर जिले के गांव झरखेड़ा(श्यामपुर) में भोपाल-ब्यावरा मार्ग पर दोराहा थाना क्षेत्र के NH 12 की पुलिया के पास शुक्रवार सुबह राहगीरों को एक बोरे में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। राहगीरों ने इसकी सूचना सरपंच प्रतिनिधि और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से बंधे बोरे को खोला, तो उसमें एक नवजात जीवित निकला। 

भूख से रो रहा था बच्चा
पुलिस ने पंचनामा बनाकर शिशु को सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसके साथ ही अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, संभवत: किसी बिन ब्याही मां ने घंटेभर पहले ही बच्चे को छोड़ा होगा। सीहोर जिला अस्पताल की एक स्टाफ नर्स के मुताबिक, बच्चे को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही है, लेकिन वो ठीक है। बच्चे को गोद लेने भोपाल और सीहोर जिले से करीब एक दर्जन दंपत्ति पुलिस को फोन कर चुके हैं। हालांकि इसका फैसला कोर्ट करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!