छत्तीसगढ़: एक रिटेल स्टोर के पास्ता के पैकेट में मिले कीड़े, जांच के लिए भेजे गए नमूने

Edited By Updated: 26 Nov, 2026 02:49 PM

chhattisgarh news

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाल में खुले एक रिटेल स्टोर में पास्ता के पैकेट में कीड़े मिलने का मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने पैकेट के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूरजपुर के खाद्य...

अंबिकापुर :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाल में खुले एक रिटेल स्टोर में पास्ता के पैकेट में कीड़े मिलने का मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने पैकेट के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूरजपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रकाश जायसवाल ने बताया कि घटना 24 नवंबर की रात की है। सूरजपुर शहर में हाल में खुले एक नामी रिटेल स्टोर में एक ग्राहक को पास्ता के पैकेट के भीतर कीड़े दिखाई दिए थे। जायसवाल ने बताया कि ग्राहक की ओर से फोन पर शिकायत किए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम स्टोर पहुंची और पास्ता के पैकेट के नमूने लिए। 

पैकेट को सील कर दिया गया है और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती तौर पर पास्ता के दो-तीन पैकेट में कीड़े मिले हैं। इन पैकेट पर दर्ज उपयोग की अंतिम तारीख भी अभी नहीं बीती थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ग्राहक संगीता साहू ने बताया कि वह किराने का सामान और अन्य चीजें खरीदने के लिए स्टोर गई थीं। वहां उन्होंने पास्ता का एक पैकेट भी खरीदा। उन्होंने आरोप लगाया, ''पैकेट के अंदर कीड़े देखने के बाद मैंने काउंटर पर मौजूद एक कर्मचारी को इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि वह पैकेट हटा देगा, लेकिन बाद में मैंने देखा कि उसने उसी पैकेट को वापस रैक पर रख दिया।'' साहू ने बताया कि इसके बाद उन्होंने प्रशासन से शिकायत की और मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!