मुख्यमंत्री विजयन का PM मोदी पर तीखा हमला, बोले- केरल के लोग आपके झूठें चुनावी वादों पर भरोसा नहीं करेंगे

Edited By Parveen Kumar,Updated: 17 Apr, 2024 04:36 PM

chief minister vijayan s sharp attack on pm modi

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि राज्य के लोग हाल की चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से किए गए ढेरों वादों पर विश्वास नहीं करेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर देश में आरएसएस के...

नेशनल डेस्क : केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि राज्य के लोग हाल की चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से किए गए ढेरों वादों पर विश्वास नहीं करेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर देश में आरएसएस के एजेंडे को लागू करने का आरोप लगाया और अपने घोषणापत्र में विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर चुप रहने के लिए कांग्रेस पर भी हमला बोला। पलक्कड के पट्टांबी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को एक बार धोखा दिया जा सकता है, लेकिन बार-बार नहीं।''

विजयन ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी यहां (केरल) आए और कई वादे किए, लेकिन क्या कोई कभी इन पर विश्वास करेगा? उन्हें एक बार धोखा दिया जा सकता है, लेकिन बार-बार नहीं।'' दिग्गज वामपंथी नेता ने कहा वर्ष 2014 में भाजपा पहली बार सत्ता में इसलिए आई क्योंकि उस समय देश में कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-दो (संप्रग-2) सरकार के प्रति असंतोष और सत्ता विरोधी लहर थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी और भाजपा ने तब संप्रग शासन से नाखुश देश की जनता से कई वादे किए थे।

चूंकि लोग संप्रग सरकार से तंग आ चुके थे, इसलिए उन्होंने भाजपा के वादों पर विश्वास किया और उसे वोट देकर सत्ता प्रदान की।'' उन्होंने कहा भाजपा ने कांग्रेस की वित्तीय नीतियों को लागू करना जारी रखा और देश के लोगों ने इसे महसूस भी किया। विजयन ने भाजपा सरकार पर देश में आरएसएस का एजेंडा लागू करने का आरोप लगाया और कहा कि सीएए इसी का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का प्रयास भारत को एक धार्मिक राष्ट्र में बदलना है। सीएए को लेकर कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस विवादास्पद कानून के बारे में चुप्पी साधे हुए है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!