मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर निशाना, कहा- आंध्र प्रदेश में ‘गंदी' राजनीति कर रही

Edited By ,Updated: 25 Jan, 2024 12:18 AM

congress doing  dirty  politics in andhra pradesh

आंध्र प्रदेश में कांग्रेस ‘गंदी' राजनीति कर रही: मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 24 जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उस पर राज्य में ‘गंदी' राजनीति करने का...

नेशनल डेस्क : आंध्र प्रदेश में कांग्रेस ‘गंदी' राजनीति कर रही: मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 24 जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उस पर राज्य में ‘गंदी' राजनीति करने का आरोप लगाया। रेड्डी ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में अपनी बहन वाई.एस. शर्मिला को आंध्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस असल में गंदा खेल रही है। जहां तक ​​राज्य की राजनीति का सवाल है, गंदा खेलने की उसकी परंपरा रही है। उन्होंने (कांग्रेस ने) अपने राजनीतिक लाभ के लिए राज्य को विभाजित किया था। राज्य को अन्यायपूर्ण तरीके से विभाजित किया। वे बांटने और राज करने का काम करते हैं, चाहे वह राज्य हो या परिवार।'' उन्होंने सबसे पुरानी पार्टी पर अपने चाचा (दिवंगत वाई.एस. विवेकानंद रेड्डी) को उनके खिलाफ खड़ा करने का आरोप लगाया, जब उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ लिया और 2010 में वाईएसआरसीपी बनाई।

कांग्रेस हमेशा बांटो और राज करो का काम करती है

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस हमेशा बांटो और राज करो का काम करती है। दुर्भाग्य से, अब एक बार फिर, उन्होंने सबक नहीं सीखा है। इसलिए उन्होंने मेरे परिवार को विभाजित कर दिया (और) मेरी बहन को वास्तव में अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए ले आए हैं।'' उन्होंने कहा कि एक बड़ी शक्ति ‘ईश्वर' है, जो उनके विरोधियों को सबक सिखाएगा। जगन की छोटी बहन शर्मिला के तेलंगाना की राजनीतिक में असफल प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने उन्हें हाल ही में आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उस पर राज्य में ‘गंदी' राजनीति करने का आरोप लगाया। रेड्डी ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में अपनी बहन वाई.एस. शर्मिला को आंध्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस असल में गंदा खेल रही है। जहां तक ​​राज्य की राजनीति का सवाल है, गंदा खेलने की उसकी परंपरा रही है।

उन्होंने (कांग्रेस ने) अपने राजनीतिक लाभ के लिए राज्य को विभाजित किया था। राज्य को अन्यायपूर्ण तरीके से विभाजित किया। वे बांटने और राज करने का काम करते हैं, चाहे वह राज्य हो या परिवार।'' उन्होंने सबसे पुरानी पार्टी पर अपने चाचा (दिवंगत वाई.एस. विवेकानंद रेड्डी) को उनके खिलाफ खड़ा करने का आरोप लगाया, जब उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ लिया और 2010 में वाईएसआरसीपी बनाई। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस हमेशा बांटो और राज करो का काम करती है।

दुर्भाग्य से, अब एक बार फिर, उन्होंने सबक नहीं सीखा है। इसलिए उन्होंने मेरे परिवार को विभाजित कर दिया (और) मेरी बहन को वास्तव में अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए ले आए हैं।'' उन्होंने कहा कि एक बड़ी शक्ति ‘ईश्वर' है, जो उनके विरोधियों को सबक सिखाएगा। जगन की छोटी बहन शर्मिला के तेलंगाना की राजनीतिक में असफल प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने उन्हें हाल ही में आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!