कांग्रेस का PM मोदी पर निशाना, कहा- बार-बार राष्ट्रपति पद का अपमान कर रहे

Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 Apr, 2024 08:34 PM

congress targets pm modi

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अपमान किया गया जो दलित और आदिवासी समुदायों का भी अपमान है।

नेशनल डेस्क : कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अपमान किया गया जो दलित और आदिवासी समुदायों का भी अपमान है। पार्टी नेता उदित राज ने यह दावा भी किया कि रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जब राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म 'भारत रत्न' प्रदान कर रही थीं तो प्रधानमंत्री मोदी बैठे हुए थे जो राष्ट्रपति पद का अपमान है।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ''मोदी सरकार ने पहले भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राष्ट्रपति रहने के दौरान रामनाथ कोविंद का बार-बार अपमान किया। देश का दलित और आदिवासी यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। '' उदित राज ने दावा किया कि भाजपा ने जो 400 पार का नारा दिया है, वह संविधान को खत्म करने के लिए दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर संविधान खत्म हुआ तो जनता से उसके अधिकार छीन लिए जाएंगे।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!