Edited By Anil dev,Updated: 13 Jul, 2020 04:18 PM
कोरोनावायरस के इस संकट के समय अब राजस्थान में नया संकट सियासी पैदा हो गया है। हाल के घटनाक्रम की वजह से राजस्थान में गहलोत सरकार पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बगावत के सुर में हैं।
नई दिल्ली; कोरोनावायरस के इस संकट के समय अब राजस्थान में नया संकट सियासी पैदा हो गया है। हाल के घटनाक्रम की वजह से राजस्थान में गहलोत सरकार पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बगावत के सुर में हैं। बताया जा रहा है कि सचिन पायलट इस वक्त दिल्ली में हैं। उनके साथ राजस्थान कांग्रेस के कुछ विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया को अपने आवास में बुलाकर विधायकों की संख्या का शक्ति प्रदर्शन किया।
अशोक गहलोत की ओर से लगातार 100 से अधिक विधायकों के समर्थन की बात कही जा रही थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच मतभेद तो 2018 से ही थे लेकिन अब अचानक वो खुल कर सामने आ गए हैं। इसके पीछे वजह सोशल मीडिया पर वायरल होती चिट्टी को बताया जा रहा है। दरअसल इस वायरल चिट्टी में राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानि एसओजी ने अपने ही उपमुख्यमंत्री को सरकार गिराने के आरोपों की जांच में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। आईए देखते हैं ये खास रिपोर्ट।