बडगाम में सीआरपीएफ ने जांच चौकी पार करने की कोशिश करते शख्स पर गोली चलाई

Edited By Updated: 13 May, 2020 01:45 PM

crpf shoot man in kashmir for crossing naka

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को सीआरपीएफ जवानों ने एक व्यक्ति को उस समय गोली मार दी जब उसने अपने वाहन से एक सुरक्षा जांच चौकी को पार करने की कोशिश की। घटना में गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई।

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को सीआरपीएफ जवानों ने एक व्यक्ति को उस समय गोली मार दी जब उसने अपने वाहन से एक सुरक्षा जांच चौकी को पार करने की कोशिश की। घटना में गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "करीब १० बजकर ४५ मिनट पर सीआरपीएफ की एक नाका पार्टी ने बडगाम जिले के मागम पुलिस थाने के तहत आने वाले कवूसा में एक वाहन को रुकने का इशारा किया लेकिन वाहन के चालक ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की।"

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ जवानों ने गोलियां चलाई जिसमें वाहन का चालक घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि चालक की पहचान मखाना बीरवाह निवासी मेहराजुद्दीन के रूप में की गई है। उसे शहर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!