जम्मू संभाग में मिले दो शव

Edited By Monika Jamwal,Updated: 28 May, 2018 04:38 PM

dead bodies recovered in jammu

जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर और पुंछ जिले में अलग अलग घटनाओं में 22 वर्षीय एक युवक और एक किशोरी मृत पाये गये।

  जम्मू  : जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर और पुंछ जिले में अलग अलग घटनाओं में 22 वर्षीय एक युवक और एक किशोरी मृत पाये गये।   पुलिस ने आज बताया कि सुबह पुंछ के आजाद मोहल्ला इलाके से मोहम्मद रमीज मलिक (22) का शव बरामद किया गया।   पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।   एक अन्य घटना में ऊधमपुर जिले के खाबल गांव में कल एक किशोरी का शव उसके घर के पास नहर में मिला।   अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच के अनुसार, किशोरी की मौत दुर्घटनावश डूबने से हुई। पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!