जीएमसी, एसोसिएटेड हॉस्पिटल्स में ऑक्सीजन सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : प्रिंसीपल

Edited By Monika Jamwal,Updated: 17 Oct, 2020 05:25 PM

dequate stock of oxygen cylinders available at gmc associated hospitals

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. नसीब चंद डिगरा ने जानकारी दी कि जी.एम.सी. और एसोसिएटेड हॉस्पिटल्स में भर्ती कोविड पॉजिटिव मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रबंधन ने ऑक्सीजन सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया है।

जम्मू  : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. नसीब चंद डिगरा ने जानकारी दी कि जी.एम.सी. और एसोसिएटेड हॉस्पिटल्स में भर्ती कोविड पॉजिटिव मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रबंधन ने ऑक्सीजन सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 में कुल 885 ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत हुई, जिसमें जी.एम.सी. में 856 और छाती रोग अस्पताल (सी.डी.एच.) में 29 शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जी.एम.सी. में 600 सिलेंडरों का बफर स्टॉक है जबकि सी.डी. अस्पताल में बफर स्टॉक में 70 सिलेंडर हैं।


इस बीच, चिकित्सा अधीक्षक जी.एम.सी. डा. दारा सिंह ने बताया कि जी.एम.सी. में कुल 82 मरीज हैं, जिनमें से 21 आइसोलेशन वार्ड में, 12 सी.सी.यू. में, 32 वार्ड नंबर 3 में और एच.डी.यू. वार्ड में 17 हैं। 82 रोगियों में से सभी रोगियों को ऑक्सीजन सहायता प्रदान की गई है जिसमें 15 रोगियों को वेंटिलेटरी / बिपैप सुविधा शामिल है। उन्होंने कहा कि चेस्ट डिजीज अस्पताल में 37 मरीज हैं और सभी को ऑक्सीजन की आपूर्ति की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले 24 घंटों में जी.एम.सी. में तीन मौतें हुई हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!