फिटनेस चैलेंज में कूदे दिग्विजय सिंह, MODI को दिया नर्मदा परिक्रमा का चैंलेज

Edited By ASHISH KUMAR,Updated: 27 May, 2018 01:10 PM

digvijay singh given to modi narmada parikrama s chanel

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भले ही स्वास्थ्य व खेल भावना के तहत फिटनेस चैलेंज शुरु किया हो। लेकिन अब इसने सियासी गलियारों में भी नूरा कुश्ती शुरु करा दी है। वहीं इस चैलेंज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीकार इसी महत्ता बढ़ा दी है। रविवार को...

आशीष पाण्डेय: खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भले ही स्वास्थ्य व खेल भावना के तहत फिटनेस चैलेंज शुरु किया हो। लेकिन अब इसने सियासी गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया है। वहीं इस चैलेंज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीकार कर इसकी महत्ता को बढ़ाने का काम किया है। रविवार को अपने मन की बात में भी मोदी ने इस चैलेंज को स्वीकार करने की बात दोहराई। अब इस नए कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व व​रिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का नाम जुड़ गया है। उन्होंने प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह राज्य मंत्री किरन रिजीजू को नामिनेट किया है।

BJP नेताओं को नर्मदा परिक्रमा का चैलेंज
दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि आज कल fitness challenge की बड़ी चर्चा है। भाजपा के मंत्री air conditioned कमरों में डंड लगा रहे हैं। मैं उन्हें fitness challenge कर रहा हूँ। 3000 kms की मां नर्मदा परिक्रमा करके दिखाएं। हिम्मत है मोदी जी राठौर जी रिजूजू जी? मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि शिवराज जी तो हेलीकाप्टर से नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं।

विराट, हृतिक और साइना को मिला पहला चैलेंज
फिट इंडिया अभियान के तहत इस चैलेंज की शुरुआत सबसे पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए की है। इसके तहत उन्होंने एक्सरसाइज करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। उन्होंने विराट कोहली, हृतिक रोशन और साइना नेहवाल को फिटनेस चैलेंज में शामिल होने की चुनौती दी थी।

 

 

MODI के ट्वीट से राजनीति शुरु
जिस मंशा के साथ फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की गई थी वो कितना सफल हुआ वो जानना बाकी है लेकिन उससे कहीं अधिक इस चैलेंज के माध्यम से पक्ष विपक्ष के बीच राजनीति शुरु हुई है वो सबके सामने है। राठौड़ की चुनौती के जवाब में कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने राज्यवर्धन राठौड़ सर का ‘फिटनेस चैलेंज’ एक्सेप्ट कर लिया है। अब मैं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को यही चुनौती देना चाहूंगा। ’’ कोहली ने साथ में एक्सरसाइज करते हुए वीडियो भी डाला है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया। हालांकि पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई।

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!