हरियाणा में ई-टिकटिंग प्रणाली का भी किया शुभारंभ

Edited By Archna Sethi,Updated: 29 Nov, 2022 08:48 PM

e ticketing was also launched in haryana

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज श्रीमद्भगवद्गीता की पावन धरा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंख्ला में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के श्रीमद्भगवद् गीता सदन में अंतरराष्ट्रीय गीता...

 

चंडीगढ़, 29 नवंबर – (अर्चना सेठी) भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज श्रीमद्भगवद्गीता की पावन धरा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंख्ला में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के श्रीमद्भगवद् गीता सदन में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में भाग लिया। यहीं से राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए हरियाणा सरकार की 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअली शुभारंभ व शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की गरिमामयी उपस्थिती रही।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंत्योदय परिवारों के लिए निरोगी हरियाणा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत अंत्योदय परिवारों की व्यापक स्वास्थ्य जांच मुफ्त की जाएगी। पहले चरण में 1 लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों को लाभार्थियों के रूप में शामिल किया जाएगा, जबकि शेष आबादी को बाद के चरणों में कवर किया जाएगा।

 

 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त मंत्री के रूप में वर्ष 2022-23 के बजट में घोषणा करते हुए यह विज़न पेश किया था कि प्रदेश के सभी नागरिकों की 2 साल में कम से कम एक बार व्यापक स्वास्थ्य जांच मुफ्त की जाए। इसी घोषणा को मूर्तरूप देते हुए निरोगी हरियाणा योजना बनाई गई है।

  

 नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा जारी अंत्योदय परिवारों के आंकड़ों के अनुसार कुल घरों की संख्या 26,64,257 है और जनसंख्या 1,06,06,475 है। अंत्योदय परिवार को इसके सभी सदस्यों की व्यापक जांच के लिए एक इकाई के रूप में लिया जाएगा और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आबादी को 5 अलग - अलग आयु समूहों में वर्गीकृत किया गया है। श्रेणी -1 के तहत 0-6 महीने, श्रेणी -2 में 6-59 महीने, श्रेणी -3 में 5-18 वर्ष, श्रेणी -4 में 18-40 वर्ष और श्रेणी -5 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को रखा गया है।

 

 आशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स पात्र आबादी के प्रत्येक घर का दौरा करेंगी और उनका निकटतम स्वास्थ्य सुविधा में जांच के लिए मार्गदर्शन करेंगी। लाभार्थी की सामान्य शारीरिक जांच की जाएगी। इसके अलावा, अन्य प्रयोगशाला परीक्षण भी किए जाएंगे।  स्वास्थ्य जांच के दौरान डाटा का रिकॉर्ड रखने के लिए एक इन - हाउस एप्लिकेशन विकसित किया जाएगा, जिसका उपयोग वर्तमान स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सुधार में किया जा सकता है।

 

 हरियाणा सरकार नागरिकों को प्राथमिक, माध्यमिक एवं तृतीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। डाक्टरों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए और वांछित डाक्टर:रोगी अनुपात प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने हर जिले में एक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में आज राष्ट्रपति ने जिला सिरसा में 21 एकड भूमि पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। इस पर लगभग 950 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!