यात्रियों का सफर होगा और आसान, द्वारका-नजफगढ़ ग्रे मेट्रो लाइन का हुआ उद्घाटन

Edited By Yaspal,Updated: 04 Oct, 2019 08:28 PM

easier for passengers dwarka najafgarh gray metro line inaugurated

नजफगढ़ के शहरी-ग्रामीण इलाके को दिल्ली मेट्रो से जोड़ने वाली 4.2 किलोमीटर लंबी ग्रे लाइन का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुबह इस कॉरिडोर पर एक

नई दिल्लीः नजफगढ़ के शहरी-ग्रामीण इलाके को दिल्ली मेट्रो से जोड़ने वाली 4.2 किलोमीटर लंबी ग्रे लाइन का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुबह इस कॉरिडोर पर एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस कॉरिडोर पर तीन स्टेशन - द्वारका (ब्लू लाइन के लिए बदलाव स्थल), नंगली और नजफगढ़ हैं।
PunjabKesari
पुरी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के पहले खंड की शुरूआत 2002 में हुई थी और 17 साल में इसका दायरा बढ़ कर 377 किलोमीटर हो गया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो ने शहर के रूप में राष्ट्रीय राजधानी की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कार्यक्रम के बाद केजरीवाल ने कहा कि ग्रामीण दिल्ली और बाहरी दिल्ली का जितना विकास आप सरकार ने किया उतना किसी ने नहीं किया।
PunjabKesari
केजरीवाल ने कहा कि नजफगढ़ के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर से ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह, भारत में जापान के राजदूत केंजी हीरामत्सू भी मौजूद थे।
PunjabKesari
हीरामत्सू ने कहा,‘‘प्रौद्योगिकी और आर्थिक दोनों तरीके से दिल्ली मेट्रो के साथ भागीदारी करने के लिए जापान को गर्व है। जापान भारत में अन्य मेट्रो परियोजनाओं में भी मदद कर रहा है।''

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!