दिल्ली कूच पर अड़े किसान, रोकने के लिए प्रशासन ने खोद दी हरियाणा बॉर्डर की सड़क

Edited By Pardeep,Updated: 27 Nov, 2020 05:57 AM

farmers adamant on delhi cooch administration dug haryana border road to stop

हरियाणा के रास्ते पंजाब से दिल्ली आ रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच हरियाणा सरकार ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने

नई दिल्ली/चंडीगढ़ः हरियाणा के रास्ते पंजाब से दिल्ली आ रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच हरियाणा सरकार ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए दिल्ली करनाल हाइवे पर गनौर के पास सड़कों को खोद दिया गया है। हाइवे पर किसान ही नहीं, किसी भी वाहन को मूवमेंट की इजाजत नहीं दी गई है। हरियाणा राज्य की सारी सीमाओं को सील करते हुए यहां सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
PunjabKesari
कृषि विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान सिंघू बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में आने की तैयारी कर रहे हैं। इस रास्ते से हजारों किसान दिल्ली की ओर रवाना हुए हैं। किसानों को रोकने लिए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं दूसरी ओर हाइवे पर हर गतिविधि की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। 

हाइवे पर ड्रोन से निगरानी, जारी हुआ अलर्ट
बता दें कि किसानों के प्रदर्शन के बीच हरियाणा में कई जगह प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया है। प्रदर्शन के मुद्दे पर जहां हरियाणा और पंजाब की सरकार आमने-सामने है, वहीं दूसरी ओर हरियाणा से लेकर दिल्ली तक किसानों के प्रदर्शन को लेकर अनिश्चितता के हालात बने हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!